Painflame Clinic | Now also open in Paschim Vihar, Delhi — To book your appointment, call us: +91-8796301110      |      Home Physiotherapy in Gurgaon is LIVE! — Book a home visit +91-9870379001
Pain Management

खराब पोस्चर से होने वाले दर्द और सुधार के तरीके

July 15, 2026 By Dr. Jaya Sharma
Bad Posture Correction

सुबह उठते ही पीठ में अकड़न, दिनभर ऑफिस में पीठ दर्द, और शाम को गर्दन और कंधे का दर्द, अगर यह आपकी रोज़मर्रा की कहानी बन गई है, तो एक बार अपनी आदतों पर गौर करें। दुनिया में लगभग हर 84% लोग अपनी ज़िंदगी में कभी न कभी इस दर्द का सामना करते हैं, और इनमें से 23% लोगो ने एक पुरानी (chronic) तकलीफ में बदलते हुए देखता है।

हम दर्द की वजह अक्सर बाहर ढूँढते हैं, गलत mattress, ज़्यादा काम, या कम नींद। लेकिन सच यह है कि रीढ़ की सेहत पर सबसे गहरा असर उन छोटी-छोटी रोज़मर्रा की आदतों का पड़ता है जिन्हें हम बिल्कुल नज़रअंदाज़ कर देते हैं – जैसे बैठने का तरीका, खड़े होने का ढंग, और यहाँ तक कि सोने की position भी।

Posture correction कोई बड़ा काम नहीं है, बस सही जानकारी और थोड़ी सी conscious कोशिश चाहिए।

पोस्चर क्या होता है?

पोस्चर यानी आप अपने शरीर को किस तरह hold करते हैं। यह दो तरह का होता है: 

  • Dynamic posture: चलते-फिरते वक्त का posture 
  • Static posture: बैठे या खड़े रहते वक्त का posture

दोनों का रीढ़ की सेहत पर सीधा असर पड़ता है।

हमारी रीढ़ में तीन प्राकृतिक curves होती हैं: गर्दन में, पीठ के बीच में और कमर में। जब हम सही posture में होते हैं तो ये curves naturally बनी रहती हैं। लेकिन जैसे ही हम झुकते हैं या एक तरफ टेढ़े होते हैं, इन curves पर अनावश्यक (unnecessary) दबाव पड़ता है।

खराब posture के नतीजे सिर्फ दर्द तक सीमित नहीं। यह शरीर का संतुलन बिगड़ना, लचीलेपन में कमी, और समय के साथ रीढ़ में structural changes भी ला सकता है। यहाँ तक कि पाचन और साँस लेने पर भी इसका असर पड़ सकता है।

वे 6 आदतें जो रीढ़ पर दबाव डाल रही हैं

खराब posture और रीढ़ पर दबाव का रिश्ता सिर्फ अनुभव की बात नहीं, शोध भी यही कहता है। एक अध्ययन के अनुसार लंबे समय तक गलत posture में रहना कमर की रीढ़ में चोट का एक गंभीर जोखिम कारक है, और doctors का मानना है कि रोज़मर्रा की इन्हीं आदतों की पहचान करके सही समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है। यहां कुछ सामान्य आदतें दी गई हैं जो रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालती हैं:

1. झुककर बैठना: ऑफिस का सबसे बड़ा दुश्मन

घंटों screen के सामने कंधे गोल करके बैठना रीढ़ पर दबाव डालता है। इससे रीढ़ की discs (गद्दियाँ) और ligaments (जोड़ने वाले तंतु) पर extra stress पड़ता है जो धीरे-धीरे chronic यानी पुराने दर्द (back pain office) में बदल जाता है। झुककर बैठने के नुकसान तुरंत नहीं दिखते, लेकिन महीनों और सालों में यही आदत ऑफिस में पीठ दर्द की जड़ बन जाती है।

2. Text Neck: मोबाइल से गर्दन का दर्द

Phone देखते वक्त गर्दन आगे झुकाना आज की सबसे आम लेकिन खतरनाक आदतों में से एक है। गर्दन जितना आगे झुकती है, cervical spine (गर्दन की रीढ़) पर उतना ज़्यादा वज़न आता है। यह मोबाइल से गर्दन का दर्द का मुख्य कारण है जो आज युवाओं में भी तेज़ी से बढ़ रहा है।

3. घंटों टाँगें क्रॉस करके बैठना

यह comfortable लगती है, लेकिन इस आदत से कूल्हे की हड्डी एक तरफ घूम जाती है और रीढ़ को उसे balance करना पड़ता है। यही असंतुलन (imbalance) कमर दर्द के कारणों में से एक बन जाता है। अगर टाँगें क्रॉस करनी ही हों तो बार-बार side बदलें।

4. बहुत नरम सोफे में बैठना

आरामदायक सोफा रीढ़ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जब सोफा बहुत नरम हो, तो कमर को वह support नहीं मिलती जो उसे चाहिए, और lower back की मांसपेशियाँ overtime काम करने लगती हैं। लंबे समय तक यही pattern chronic कमर दर्द के कारण बन जाता है।

एक अध्ययन में तीन तरह की कुर्सियों पर बैठने के तरीके को जाँचा गया, साधारण stool, computer chair और ergonomic chair (विशेष रूप से रीढ़ को सहारा देने के लिए बनाई गई कुर्सी)। नतीजों में सामने आया कि ergonomic chair पर बैठने से पीठ सबसे ज़्यादा सीधी रहती है और रीढ़ पर दबाव सबसे कम पड़ता है। जबकि stool और computer chair पर लोग अनजाने में आगे झुक जाते हैं। यानी अगर आप दिनभर बैठकर काम करते हैं तो सिर्फ कुर्सी बदलने से भी ऑफिस में पीठ दर्द में काफी फर्क आ सकता है।

5. एक तरफ झुककर खड़े रहना

एक hip पर झुककर खड़े रहना या कमर में बहुत ज़्यादा arch बनाना रीढ़ पर असमान दबाव डालता है। इससे शरीर का संतुलन बिगड़ता है और कूल्हे और पीठ में दर्द होने लगता है।

6. Core को कमज़ोर छोड़ना

Core मांसपेशियाँ मजबूत करना posture correction का सबसे ज़रूरी पहलू है। Core यानी पेट, पीठ और कूल्हों की मांसपेशियाँ मिलकर रीढ़ को सहारा देती हैं। जब ये कमज़ोर होती हैं तो रीढ़ पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, और दर्द का सिलसिला शुरू हो जाता है।

पोस्चर सुधारने के व्यायाम: घर पर आज़माएं

एक अध्ययन में पाया गया कि सिर्फ 8 हफ्तों तक हफ्ते में 3 बार posture correction exercises करने से कंधे, पीठ के बीच और कमर, तीनों जगह दर्द में उल्लेखनीय कमी आई। यहां कुछ सरल व्यायाम दिए गए हैं जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकते हैं:

1. Child’s Pose (बालासन) 

घुटनों के बल बैठें, आगे की तरफ झुकें, हाथ सामने फैलाएं और माथा ज़मीन पर टिकाएं। गहरी साँसें लेते हुए 3 से 5 मिनट इस position में रहें। यह रीढ़ की जकड़न और lower back का तनाव दूर करने में बेहद कारगर है। 

2. Standing Cat-Cow

पैर hip-width पर रखें, घुटने हल्के मोड़ें। पहले गर्दन नीचे करके पीठ को arch करें, फिर सीना ऊपर उठाएं और नज़र आगे रखें। हर position में 5 साँसें लें। यह पोस्चर सुधारने के व्यायाम में सबसे आसान और असरदार है।

3. Chest Opener (सीना खोलना)

सीधे खड़े हों, हाथ पीठ के पीछे बाँधें, कंधे पीछे खींचें और सीने को ऊपर की तरफ उठाएं। 5 साँसें लें और 5 बार दोहराएं। दिनभर बैठने से जो सीना अंदर की तरफ आ जाता है, यह exercise उसे खोलती है।

सही बैठने, खड़े होने और सोने का तरीका 

अध्ययन के अनुसार ergonomic chair (विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कुर्सी) पर बैठने से पीठ सबसे ज़्यादा सीधी रहती है, जो यह साबित करता है कि सही कुर्सी का चुनाव सही बैठने का तरीका बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। तो बात सिर्फ इस बात की नहीं कि आप कितनी देर बैठते हैं, बल्कि यह भी मायने रखता है कि आप कैसे बैठते हैं, कहाँ बैठते हैं और उठने के बाद कैसे खड़े होते हैं। यहाँ हैं कुछ आसान लेकिन असरदार तरीके:

सही बैठने का तरीका

पीठ को chair का पूरा support मिले, पैर ज़मीन पर flat हों, कोहनियाँ 90 से 120 degree पर हों और कंधे relaxed रहें। हर 45 मिनट में उठकर थोड़ा चलें।

खड़े होने का सही तरीका

कंधे पीछे और नीचे रखें, पेट हल्का अंदर खींचें, वज़न दोनों पैरों पर बराबर रखें और सिर सीधा रखें।

नींद में पोस्चर

करवट लेकर सोएं और घुटनों के बीच एक pillow रखें, इससे रीढ़ neutral position में रहती है। पीठ के बल सोना हो तो घुटनों के नीचे pillow लगाएं। हमेशा firm mattress पर सोएं।

पीठ दर्द से राहत के और उपाय

बिना दवा पीठ दर्द का इलाज इन तरीकों से भी संभव है

Ice और Heat: चोट के शुरुआती 2-3 दिनों में ice से सिकाई करें, यह सूजन कम करती है। उसके बाद heat यानी गर्म सिकाई करें जो मांसपेशियों को relax करती है। एक बार में 20 मिनट से ज़्यादा न करें।

हिलते-डुलते रहें: पीठ दर्द में लेटे रहना सबसे बड़ी गलती है। हल्की walking, swimming या yoga जैसी activities पीठ दर्द से राहत के उपाय में सबसे कारगर हैं।

Physical Therapy: एक trained physiotherapist आपको सही body mechanics सिखाता है और core को मज़बूत बनाने वाली exercises देता है, जो long-term में बिना दवा पीठ दर्द का इलाज करती हैं।

निष्कर्ष

हम अपने जूतों का साइज़ याद रखते हैं, खाने में नमक कम-ज़्यादा का ध्यान रखते हैं, लेकिन जिस रीढ़ पर पूरी ज़िंदगी टिकी है, उसे हम सबसे ज़्यादा ignore करते हैं। खराब posture कोई एक दिन में नहीं बनता और इसका दर्द भी एक दिन में नहीं आता। यह एक धीमी, चुपचाप चलने वाली प्रक्रिया है।

लेकिन जो धीरे-धीरे बिगड़ा है, वह धीरे-धीरे ठीक भी हो सकता है।

अगर घरेलू उपाय और exercises आज़माने के बाद भी दर्द बना हुआ है, तो शायद समस्या सिर्फ posture की नहीं, बल्कि रीढ़ के अंदर की है जिसे expert की नज़र चाहिए। Painflame में Dr. Harish Grover की टीम सबसे पहले यह समझती है कि आपका दर्द कहाँ से शुरू हो रहा है, posture से, muscle imbalance से, या spinal alignment से। इसके बाद एक ऐसा treatment plan बनाया जाता है जो सिर्फ दर्द को दबाता नहीं बल्कि उसकी जड़ को ठीक करता है, posture correction के माध्यम से बिना सर्जरी, बिना दवाओं के।

क्योंकि एक सीधी, दर्दमुक्त रीढ़ सिर्फ comfort नहीं, यह आपकी पूरी quality of life है। आज ही Painflame में अपॉइंटमेंट बुक करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या सिर्फ exercise से posture ठीक हो सकता है?

Exercise बहुत ज़रूरी है, खासकर core मांसपेशियाँ मजबूत करना, लेकिन अकेले exercise काफी नहीं। बैठने, खड़े होने और सोने की आदतों में बदलाव भी उतना ही ज़रूरी है। दोनों मिलकर ही असरदार पोस्चर सुधार करते हैं।

ऑफिस में काम करते हुए पीठ दर्द से कैसे बचें?

Monitor को आँखों की सीध में रखें, पीठ को chair का पूरा support दें, पैर ज़मीन पर flat रखें और हर 45 मिनट में उठकर थोड़ा चलें या stretch करें। ऑफिस में पीठ दर्द से बचने के लिए यही सबसे simple और असरदार तरीका है।

क्या बच्चों में भी posture की समस्या हो सकती है?

हाँ और यह तेज़ी से बढ़ रही है। भारी school bag, घंटों tablet या phone देखना और गलत तरीके से बैठना बच्चों में भी रीढ़ पर दबाव डालता है। बचपन से ही सही बैठने का तरीका सिखाना ज़रूरी है।

Sources: 

  1. https://www.webmd.com/pain-management/ss/slideshow-relieving-back-pain 
  2. https://www.healthline.com/health/posture-exercises#chest-opener
  3. https://stvincents.org/about-us/news-press/news-detail?articleId=67058 
  4. https://medlineplus.gov/guidetogoodposture.html
Author profile

Dr. Jaya Sharma

Pilates Expert | Musculoskeletal Rehabilitation, Sports & Pelvic Floor Specialist

Dr. Jaya Sharma is a dedicated physiotherapist and Pilates expert with 5 years of clinical experience in rehabilitation and movement-based therapy. She specializes in musculoskeletal rehabilitation, sports injury management, and pelvic floor rehabilitation, helping...

Our doctors

Meet more Painflame specialists

Book an Appointment